Page 509 Class 10th Hindi Grammar अध्याय - 4. लिंग

अध्याय - 4. लिंग

निर्देश : दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें।

प्रश्न 1. लिंग के अनुसार शुद्ध जोड़े का चयन करें-

(A) माली-मालिन

(C) माली-मालनी

(B) माली-माला

(D) माली-मलिन

उत्तर: (A) माली-मालिन

प्रश्न 2. 'सूर्य' शब्द का स्त्रीलिंग क्या होगा ?

(A) सूर्याणी

(B) सूर्या

(C) सूर्यायी

(D) सूर्यो

उत्तर: (B) सूर्या

प्रश्न 3. हिन्दी में शब्दों का लिंग निर्धारण किसके आधार पर होता है ?

(A) संज्ञा

(B) सर्वनाम

(C) क्रिया

(D) प्रत्यय

उत्तर: (A) संज्ञा

प्रश्न 4. लिंग के अनुसार शुद्ध जोड़े का चयन करें-

(A) रचयिता-रचियत्री

(B) रचयिता-रचिता

(C) रचयिता-रचयानी

(D) रचयिता-रचयित्री

उत्तर: (D) रचयिता-रचयित्री

प्रश्न 5. कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है ?

(A) सहारा

(B) सूचीपत्र

(C) सियार

(D) परिषद्
उत्तर: (D) परिषद्

 

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है ?

(A) कपट

(B) सुन्दरता

(C) मूर्खता

(D) निद्रा

उत्तर: (A) कपट

प्रश्न 7. लिंग के अनुसार शुद्ध जोड़े का चयन करें-

(A) सम्राट-साम्राटी

(B) सम्राट-सम्राटनी

(C) सम्राट-सम्राज्ञी

(D) सम्राट-सम्राटी

उत्तर: (C) सम्राट-सम्राज्ञी

प्रश्न 8. 'नेत्री' शब्द का पुल्लिग रूप है-

(A) नेता

(B) नेतृ

(C) नेतिन

(D) नेताइन

उत्तर: (A) नेता

प्रश्न 9. 'बाल' का स्त्रीलिंग है-

(A) बालिका

(B) वालिका

(C) बाला

(D) वाली

उत्तर: (C) बाला

प्रश्न 10. लिंग के अनसार शुद्ध जोड़े का चयन करें-

(A) राक्षस-राक्षसनी

(B) राक्षस-रक्षसी

(C) राक्षस-राक्षसी

(D) राक्षस-रक्षनी

उत्तर: (C) राक्षस-राक्षसी

प्रश्न 11. 'सुन्दर' शब्द का स्त्रीलिंग क्या है ?

(A) सौंदर्य

(B) सौंदर्यता

(C) सुंदरता

(D) सौंदर्गीकरण

उत्तर: (C) सुंदरता

प्रश्न 12. कौन-सा शब्द पुल्लिंग है ?

(A) मंजिल

(B) भरमार

(C) मर्यादा

(D) पुलिन्दा

उत्तर: (D) पुलिन्दा

प्रश्न 13. लिंग के अनुसार शुद्ध जोड़े का चयन करें-

(A) शिक्षक-शिक्षिका

(B) शिक्षक-शिक्षका

(C) शिक्षक-शिक्षार्थी

(D) शिक्षक-शिक्षकानी

उत्तर: (A) शिक्षक-शिक्षिका

प्रश्न 14. निम्नलिखित शब्दों में से एक शब्द पुल्लिंग है, उसे बताइए-

(A) बुढ़ापा

(B) जड़ता

(C) घटना

(D) दया

उत्तर: (A) बुढ़ापा

प्रश्न 15. 'गीदड़' का स्त्रीलिंग क्या होगा ?

(A) गीदड़िन

(B) गीदड़नी

(C) गीदड़ी

(D) गिड़िया

उत्तर: (C) गीदड़ी

प्रश्न 16. स्त्रीलिंग शब्द बताए-

(A) कुटिया

(B) दीपक

(C) धर्म

(D) नृत्य

उत्तर: (A) कुटिया

प्रश्न 17. 'अध्यापिका' शब्द का पुल्लिग रूप है-

(A) शिक्षक

(B) अध्यापक

(C) गुरू

(D) प्रवक्ता

उत्तर: (B) अध्यापक

प्रश्न 18. निम्नलिखित शब्दों में से स्वीलिंग शब्द का चयन कीजिए-

(A) अपराध

(B) अध्याय

(C) स्वदेश

(D) स्थापना

उत्तर: (D) स्थापना

प्रश्न 19. देवर का स्त्रीलिंग होगा-

(A) देवराइन

(B) देवरानी

(C) देवरी

(D) देवरिन

उत्तर: (B) देवरानी

प्रश्न 20. निम्नलिखित शब्दों में स्त्रीलिंग शब्द कौन-सा है ?

(A) पक्षी

(B) बाज

(C) मकड़ी

(D) गैंडा

उत्तर: (A) पक्षी

प्रश्न 21. कवि का स्त्रीलिंग है-

(A) कविइत्री

(B) कवित्री

(C) कवयित्री

(D) कवियित्री

उत्तर: (C) कवयित्री

प्रश्न 22. स्त्रीलिंग शब्द का चयन करें-

(A) शराब

(B) शील

(C) शक

(D) शहद

उत्तर: (A) शराब

प्रश्न 23. लिंग का दृष्टि से 'दही' क्या है ?

(A) स्त्रीलिंग

(B) पुल्लिग

(C) नपुंसक लिंग

(D) उभयलिंग

उत्तर: (B) पुल्लिग

प्रश्न 24. 'सोन' नदी क्या है ?

(A) स्त्रीलिंग

(B) पुल्लिंग

(C) ये दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B) पुल्लिंग

प्रश्न 25. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है ?

(A) उत्साह

(B) चक्रव्यूह

(C) मृत्यु

(D) संकल्प

उत्तर: (C) मृत्यु

प्रश्न 26. 'हार' शब्द क्या है ?

(A) स्त्रीलिंग
(B) पुल्लिग

(C) ये दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C) ये दोनों

प्रश्न 27. प्रियतम का स्त्रीलिंग होगा-

(A) प्रेमिका

(B) प्रिया

(C) प्यारी

(D) प्रियतमा

उत्तर: (D) प्रियतमा

प्रश्न 28. निम्नलिखित में से किस शब्द का पर्याय पुल्लिंग है ?

(A) गाय

(B) ग्रंथ

(C) शेर

(D) अर्क

उत्तर: (B) ग्रंथ

प्रश्न 29. पदनाम होते है-

(A) पुल्लिग
(B) स्त्रीलिंग

(C) ये दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A) पुल्लिग

प्रश्न 30. 'मगरमच्छ' का स्त्रीलिंग है-

(A) मगरमच्छी

(B) मगरमच्छवी

(C) मादा मगरमच्छ

(D) मगरमच्छानी

उत्तर: (C) मादा मगरमच्छ

प्रश्न 31. ठाकुर का स्त्रीलिंग होगा

(A) ठकुराइन

(B) ठाकुराइन

(C) ठाकुरानी

(D) ठाकूरानी

उत्तर: (A) ठकुराइन

 

प्रश्न 32. गायक का स्त्रीलिंग होगा-

(A) गायिका

(B) गायीका

(C) गायका

(D) गायिकी

उत्तर: (A) गायिका 


The   End 

Please  share  this  article  as  much  as  possible .
कृप्या इस लेख को अधिक - से - अधिक शेयर करदें ।