Page 511 Class 10th Hindi Grammar अध्याय - 6. कारक
अध्याय - 6. कारक
निर्देश: दिए गए विकल्पों
में से सही विकल्प का चयन करें।
प्रश्न 1. हे प्रभु ! मेरी इच्छा पूर्ण करो। यह वाक्य किस कारक
का उदहारण है?
(A) सम्बन्ध कारक
(B) अधिकरण कारक
(C) सम्बोधन कारक
(D) अपादान कारक
उत्तर: (C) सम्बोधन कारक
प्रश्न 2. कारक के कितने भेद है ?
(A) सात
(B) आठ
(C) नौ
(D) दस
उत्तर: (B) आठ
प्रश्न 3. किस वाक्य में अपादान कारक है?
(A) राम ने रावण को तीर से मारा।
(B) मोहन से अब सहा नहीं जाता
।
(C) हिमालय से गंगा निकलती है।
(D) चाकू से फल काटो ।
उत्तर: (C) हिमालय से गंगा निकलती है।
प्रश्न 4. 'राम ने भिखारी को पैसे दिए। इस वाक्य में 'को' किस कारक
की विभक्ति है ?
(A) कर्म
(B) सम्प्रदान
(C) संबंध
(D) करण
उत्तर: (B) सम्प्रदान
प्रश्न 5. मीरा को गन्दगी से बहुत घृणा है। इस वाक्य में 'से' किस कारक
की विभक्ति है ?
(A) करण
(B) अपादान
(C) संबंध
(D) कर्म
उत्तर: (A) करण
प्रश्न 6. मेरी माँ से चला नहीं जाता। रेखांकित कारक का नाम
बताइए-
(A) कर्त्ता, कारक
(B) करण कारक
(C) अपादान कारक
(D) संप्रदान कारक
उत्तर: (B) करण कारक
प्रश्न 7. 'के लिए' किस कारक का चिह्न
है ?
(A) कर्म
(B). सम्प्रदान
(C) सम्बन्ध
(D) अपादान
उत्तर: (B). सम्प्रदान
प्रश्न 8. "मेरे घर से आपका घर पाँच किलोमीटर दूर है।" इस
वाक्य में 'घर' में कौन-सा कारक
है ?
(A) कर्म
(B) सम्बन्ध
(C) अपादान
(D) सम्बोधन
उत्तर: (C) अपादान
प्रश्न 9. रमा पर बहुत कर्ज है। रेखांकित कारक का नाम बताएँ-
(A) अधिकरण कारक
(B) कर्म कारक
(C) कर्त्ता कारक
(D) संप्रदान कारक
उत्तर: (A) अधिकरण कारक
प्रश्न 10. वृक्ष से पत्ते गिरते हैं- इस वाक्य में 'से' किस कारक
का चिह्न है?
(A) कर्म
(B) करण
(C) अपादान
(D) अधिकरण
उत्तर: (C) अपादान
प्रश्न 11. गीता को तेज बुखार है। रेखांकित कारक का नाम बताएँ-
(A) कर्म कारक
(C) सम्बन्ध कारक
(B) सम्प्रदान कारक
(D) कर्त्ता कारक
उत्तर: (A) कर्म कारक
प्रश्न 12. 'वह घर से बाहर गया' इस वाक्य में कौन-सा
कारक है ?
(A) कर्त्ता
(B) कर्म
(C) करण
(D) अपादान
उत्तर: (D) अपादान
प्रश्न 13. वह अपने वर्ग में सबसे तेज है- इस वाक्य में 'में' किस कारक
का चिह्न है ?
(A) कर्म
(B) करण
(C) अपादान
(D) अधिकरण
उत्तर: (D) अधिकरण
प्रश्न 14. बच्चों ने आम नहीं खाया। रेखांकित कारक का नाम बताएँ-
(A) कर्त्ता कारक
(B) कर्म कारक
(C) सम्बन्ध कारक
(D) करण कारक
उत्तर: (B) कर्म कारक
प्रश्न 15. "चारपाई पर भाई साहब
बैठे हैं।' 'इस वाक्य में 'चारपाई' शब्द किस
कारक में है?
(A) करण
(B) सम्प्रदान
(C) सम्बन्ध
(D) अधिकरण
उत्तर: (D) अधिकरण
प्रश्न 16. 'भूखे को भोजन दो।' इस वाक्य में 'को' कौन-सा
कारक है ?
(A) कर्म
(B) करण
(C) सम्प्रदान
(D) अपादान
उत्तर: (C) सम्प्रदान
प्रश्न 17. मैं आपके शरण में
आया हूँ। इस वाक्य में 'मैं' किस कारक की विभक्ति
है ?
(A) कारण
(B) अधिकरण
(C) कर्म
(D) संबंध
उत्तर: (B) अधिकरण
प्रश्न 18. 'वृक्ष पर पक्षी बैठें' हैं।' इस वाक्य
में 'पर' कौन-सा कारक है?
(A) कर्म
(B) सम्प्रदान
(C) अपादान
(D) अधिकरण
उत्तर: (D) अधिकरण
प्रश्न 19. 'गरीबों को वस्त्र दो' वाक्य में
कारक हैं
(A) करण कारक
(B) अपादान कारक
(C) सम्प्रदान कारक
(D) कर्म कारक
उत्तर: (C) सम्प्रदान कारक
प्रश्न 20. लोग साँपों से बहुत डरते हैं। रेखांकित कारक का नाम
बताएँ-
(A) अपादान कारक
(B) करण कारक
(C) कर्त्ता कारक
(D) संप्रदान कारक
उत्तर: (A) अपादान कारक
प्रश्न 21. इनमें से अपादान कारक की विभक्ति क्या है ?
(A) ने
(B) को
(C) से
(D) के लिए
उत्तर: (C) से
प्रश्न 22. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त कारक चिह्न
का चयन कीजिए - 'प्रत्येक प्रश्न ...... चार सम्भावित उत्तर दिए गए
हैं।
(A) के लिए
(B) में
(C) के
(D) से
उत्तर: (C) के
प्रश्न 23. सोहन के बाद मोहन
प्रधानाचार्य बने। रेखांकित कारक का नाम बताएँ-
(A) अपादान कारक
(B) करण कारक
(C) अधिकरण कारक
(D) संप्रदान कारक
उत्तर: (C) अधिकरण कारक
प्रश्न 24. रमेश जयपुर से दिल्ली जा रहा है। इस वाक्य में कारक
है-
(A) सम्बन्ध
(B) अपादान
(C) करण
(D) सम्प्रदान
उत्तर: (B) अपादान
प्रश्न 25. उत्तमपुरुष बहुवचन सम्बन्ध कारक है-
(A) तुम्हारा
(B) उसका
(C) मेरा
(D) हमारा
उत्तर: (C) मेरा
प्रश्न 26. उसका सारा जीवन मनुष्य-सेवा में बीत गया। रेखांकित
कारक का नाम बताएँ-
(A) अपादान कारक
(B) करण कारक
(C) सम्बन्ध कारक
(D) सम्प्रदान कारक
उत्तर: (C) सम्बन्ध कारक
The End
कृप्या इस लेख को अधिक - से - अधिक शेयर करदें ।