Page 513 Class 10th Hindi Grammar अध्याय - 8. विशेषण
अध्याय - 8. विशेषण
निर्देश दिए गए विकल्पों में
से सही विकल्प का चयन कीजिए ।
प्रश्न 1. इनमें से विशेषण
है-
(A) थोड़ा
(B) मिठास
(C) भलाई
(D) स्वयं
उत्तर: (A) थोड़ा
प्रश्न 2. 'आदर' का विशेषण होगा-
(A) आदरपूर्वक
(B) आदरकारी
(C) आदरणीय
(D) आदरणिय
उत्तर: (C) आदरणीय
प्रश्न 3. आराध्या बहुत तेज लड़की है। रेखांकित शब्द है-
(A) प्रविशेषण
(B) विशेषण
(C) संज्ञा
(D) सर्वनाम
उत्तर: (A) प्रविशेषण
प्रश्न 4. कौन-सा शब्द विशेषण
है ?
(A) मात्र
(B) खर्च
(C) निपट
(D) सांस्कृतिक
उत्तर: (C) निपट
प्रश्न 5. 'संस्कृति' का विशेषण है-
(A) संस्कृत
(B) सांस्कृति
(C) संस्कृतिक
(D) चुपचाप
उत्तर: (D) चुपचाप
प्रश्न 6. लंबी कुर्सी उठा लाओ। रेखांकित शब्द का विशेषण बताइए
(A) अनिश्चयवाचक विशेषण
(C) सम्बन्धवाचक विशेषण
(B) संख्यावाचक विशेषण
(D) गुणवाचक विशेषण
उत्तर: (D) गुणवाचक विशेषण
प्रश्न 7. किस वाक्य में 'अच्छा' शब्द का
प्रयोग विशेषण के रूप में हुआ है ?
(A) तुमने अच्छा किया जो आ गए।
(B) यह स्थान बहुत अच्छा है।
(C) अच्छा, तुम घर जाओ।
(D) अच्छा है वह अभी आ जाए।
उत्तर: (B) यह स्थान बहुत अच्छा है।
8. हल्का लाल
फूल तोड़कर लाओ। रेखांकित शब्द का विशेषण बताइए ?
(A) गुणवाचक विशेषण
(B) प्रविशेषण
(C) परिणामवाचक विशेषण
(D) सम्बन्धवाचक विशेषण
उत्तर: (B) प्रविशेषण
प्रश्न 9. निम्नलिखित में से विशेषण चुनिए-
(A) भलाई
(B) मिठास
(C) थोड़ा
(D) स्वयं
उत्तर: (C) थोड़ा
प्रश्न 10. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्द किस विशेषण का
उदाहरण है, कुछ बच्चे कक्षा में शोर मचा रहे थे।
(A) गुणवाचक विशेषण
(B) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
(C) सार्वनामिक विशेषण
(D) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
उत्तर: (D) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
प्रश्न 11. कौन लड़का आया है ? रेखांकित शब्द का
विशेषण बताइए-
(A) अनिश्चयवाचक विशेषण
(B) संख्यावाचक विशेषण
(C) सार्वनामिक विशेषण
(D) कालवाचक विशेषण
उत्तर: (C) सार्वनामिक विशेषण
प्रश्न 12. प्रविशेषण शब्द किसकी विशेषता बताता है ?
(A) संज्ञा की
(B) सर्वनाम की
(C) विशेषण की
(D) क्रिया की
उत्तर: (C) विशेषण की
प्रश्न 13. 'उत्कर्ष' का विशेषण क्या
होगा-
(A) अपकर्ष
(B) अवकर्ष
(C) उत्कृष्ट
(D) उत्कीर्ण
उत्तर: (C) उत्कृष्ट
प्रश्न 14. 'आलस्य' शब्द का विशेषण
क्या है-
(A) आलस
(B) अलस
(C) आलसी
(D) आलसीपन
उत्तर: (C) आलसी
प्रश्न 15. दाल में थोड़ा-सा नमक डाल दो। रेखांकित शब्द का विशेषण
बताइए-
(A) अनिश्चित परिणामवाचक विशेषण
(B) संख्यावाचक विशेषण
(C) संबंधवाचक विशेषण
(D) कालवाचक विशेषण
उत्तर: (A) अनिश्चित परिणामवाचक विशेषण
प्रश्न 16. निम्नलिखित शब्दों में कौन-सा शब्द विशेषण है ?
(A) सच्चा
(B) शीतलता
(C) नम्रता
(D) मिठास
उत्तर: (A) सच्चा
प्रश्न 17. निम्नांकित में विशेषण है-
(A) सुलेख
(B) आकर्षक
(C) हव्य
(D) पौरुष
उत्तर: (B) आकर्षक
प्रश्न 18. 'यह गाय बहुत दूध देती है।' इस वाक्य
में यह क्या है?
(A) संज्ञा
(B) सार्वनामिक विशेषण
(C) निश्चयवाचक
(D) अनिश्चयवाचक
उत्तर: (B) सार्वनामिक विशेषण
प्रश्न 19. 'मानव' शब्द से विशेषण
बनेगा-
(A) मनुष्य
(B) मानवीकरण
(C) मानवता
(D) मानवीय
उत्तर: (D) मानवीय
प्रश्न 20. इनमें से गुणवाचक विशेषण कौन-सा है ?
(A) चौगुना
(B) नया
(C) तीन
(D) कुछ
उत्तर: (B) नया
प्रश्न 21. गहरी हरी पैंट मत पहनो। रेखांकित शब्द का विशेषण बताइए-
(A) अनिश्चयवाचक विशेषण
(B) संख्यावाचक विशेषण
(C) प्रविशेषण
(D) कालवाचक विशेषण
उत्तर: (C) प्रविशेषण
प्रश्न 22. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द विशेषण है?
(A) मात्र
(B) खर्च
(C) निपट
(D) चुपचाप
उत्तर: (C) निपट
प्रश्न 23. 'पशु' शब्द का विशेषण
क्या है ?
(A) पाशविक
(B) पशुत्व
(C) पशुपति
(D) पशुता
उत्तर: (A) पाशविक
प्रश्न 24. वह बहुत तेज बालक है। रेखांकित शब्द का विशेषण बताइए-
(A) अनिश्चयवाचक विशेषण
(B) संख्यावाचक विशेषण
(C) सम्बन्धवाचक विशेषण
(D) प्रविशेषण
उत्तर: (D) प्रविशेषण
प्रश्न 25. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेषण है ?
(A) सौंदर्य
(B) बेकारी
(C) वृक्ष
(D) फुफेरा
उत्तर: (D) फुफेरा
प्रश्न 26. विशेषण के मुख्यतः कितने भेद हैं ?
(A) चार
(B) तीन
(C) पाँच
(D) दो
उत्तर: (A) चार
प्रश्न 27. 'सभा में बीसियों लोग थे' इसमें विशेषण
का कौन-सा भेद है ?
(A) समुदायवाचक विशेषण
(B) परिणामवाचक विशेषण
(C) निश्चितसंख्यावाचक विशेषण
(D) अनिश्चितसंख्यावाचक
विशेषण
उत्तर: (D) अनिश्चितसंख्यावाचक विशेषण
प्रश्न 28. गहरी लाल साड़ी पहनो। रेखांकित शब्द का विशेषण बताइए-
(A) प्रविशेषण
(C) सम्बन्धवाचक विशेषण
(B) संख्यावाचक विशेषण
(D) कालवाचक विशेषण
उत्तर: (A) प्रविशेषण
प्रश्न 29. 'मीरा ने आधा लीटर
दूध पी लिया' में विशेषण है-
(A) गुणावाचक विशेषण
(B) संख्यावाचक विशेषण
(C) परिमाणवाचक विशेषण
(D) सार्वनामिक विशेषण
उत्तर: (C) परिमाणवाचक विशेषण
प्रश्न 30. शिव का विशेषण क्या है-
(A) शिवेश
(B) शंकर
(C) शैव
(D) शैल
उत्तर: (C) शैव
प्रश्न 31. दिव्यता बहुत तेज लड़की है। रेखांकित शब्द का विशेषण
बताइए
(A) अनिश्चयवाचक विशेषण
(B) संख्यावाचक विशेषण
(C) सम्बन्धवाचक विशेषण
(D) प्रविशेषण
उत्तर: (D) प्रविशेषण
प्रश्न 32. 'परिश्रमी' शब्द से कौन-से
विशेषण का बोध होता है ?
(A) गुणवाचक विशेषण
(B) संख्यावाचक विशेषण
(C) परिमाणवाचक विशेषण
(D) सार्वनामिक विशेषण
उत्तर: (A) गुणवाचक विशेषण
प्रश्न 33. किस वाक्य में परिणामवाचक विशेषण है ?
(A) खेल का मैदान लम्बा है।
(B) पंकज अच्छा गायक है।
(C) मैं सफेद कमीज नहीं पहनता
।
(D) इस बार बारिश में बहुत ओले
गिरे ।
उत्तर: (D) इस बार बारिश में बहुत ओले गिरे ।
The End
कृप्या इस लेख को अधिक - से - अधिक शेयर करदें ।