Page 519 Class 10th Hindi Grammar अध्याय - 14. पर्यायवाची शब्द

अध्याय - 14. पर्यायवाची शब्द

 

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों के चार संभावित पर्यायवाची शब्द दिए गए है। सही विकल्प का चयन करें।

प्रश्न 1. लालच

(A) तृष्णा

(B) लालसा

(C) प्रलोभन

(D) मत्सर

उत्तर: (C) प्रलोभन

प्रश्न 2. मेधावी

(A) विद्वान

(B) विचारशील

(C) प्रतिभाशाली

(D) निष्ठावान

उत्तर: (C) प्रतिभाशाली

प्रश्न 3. दोपहरी

(A) मध्याह्न

(B) अपराह्न

(C) अवसान

(D) वातायन

उत्तर: (A) मध्याह्न

प्रश्न 4. परिष्कृत

(A) संस्कृत

(B) परिचित

(C) परिमार्जित

(D) परिव्याप्त

उत्तर: (C) परिमार्जित

प्रश्न 5. अभीष्ट

(A) काल्पनिक

(B) कल्पित

(C) वांछित

(D) सुरम्य

उत्तर: (C) वांछित

प्रश्न 6. थकान

(A) विकलता

(B) क्लिष्टता

(C) क्लान्ति

(D) क्लेश

उत्तर: (C) क्लान्ति

प्रश्न 7. कमल

(A) मनसिज

(B) सरसिज

(C) अन्त्सयज

(D) स्वेदज

उत्तर: (B) सरसिज

प्रश्न 8. ईर्ष्या

(A) डाह

(B) स्पर्धा

(C) प्रतिस्पर्धा

(D) आह

उत्तर: (A) डाह

प्रश्न 9. किनारा

(A) शर

(B) तीर

(C) तुरंग

(D) तरंग

उत्तर: (B) तीर

प्रश्न 10. वृक्ष (लताओं से अलिंगित)

(A) गुल्म

(B) निकुंज

(C) विटप

(D) कानन

उत्तर: (C) विटप

प्रश्न 11. बादल

(A) मेघ

(B) नदी

(C) मघवा

(D) अम्बर

उत्तर: (A) मेघ

प्रश्न 12. भ्रान्ति

(A) संदेह

(B) भ्रम

(C) धोखा

(D) संभ्रम

उत्तर: (A) संदेह

प्रश्न 13. काम (पीड़ित)

(A) मदन

(B) मतंग

(C) समर

(D) सदन

उत्तर: (A) मदन

प्रश्न 14. सतत (प्रयास)

(A) अव्यक्त

(B) पावन

(C) अनवरत

(D) विरत

उत्तर: (C) अनवरत

प्रश्न 15. विकसित

(A) प्रसन्न

(B) प्रफुल्लित

(C) उदित

(D) फलित

उत्तर: (B) प्रफुल्लित

प्रश्न 16. हृदयग्राही

(A) सुकुमार

(B) अवलोकनीय
(
C) आकर्षक

(D) मनोरम

उत्तर: (D) मनोरम

प्रश्न 17. पत्नी

(A) महिला

(B) अर्द्धांगिनी

(C) कामिनी

(D) रमणी

उत्तर: (B) अर्द्धांगिनी

प्रश्न 18. गंगा

(A) कालिन्दी

(B) शतदु

(C) सुरसरिता

(D) सुरमिता

उत्तर: (C) सुरसरिता

प्रश्न 19. पक्षी

(A) गरुड़

(B) काकु

(C) परिन्दा

(D) क्षिति

उत्तर: (C) परिन्दा

प्रश्न 20. अरण्य

(A) उघान

(B) क्षेत्र

(C) उपवन

(D) वन

उत्तर: (D) वन

प्रश्न 21. अग्नि

(A) स्थिर

(B) ज्वाला

(C) गर्म

(D) लाली

उत्तर: (B) ज्वाला

प्रश्न 22. अचल

(A) स्थिर

(B) जड़

(C) गतिहीन

(D) जंगम

उत्तर: (A) स्थिर

प्रश्न 23. गंगा

(A) सौदामिनी

(B) भागीरथी

(C) स्स्रोतस्विनी

(D) कालिन्दी

उत्तर: (B) भागीरथी

प्रश्न 24. सरोज

(A) गुलाब

(B) कुमुद

(C) शिरीष

(D) अरविन्द

उत्तर: (D) अरविन्द

 

प्रश्न 25. भ्रमर

(A) पंचशर

(B) सहचर

(C) निशाकर

(D) मधुकर

उत्तर: (D) मधुकर

प्रश्न 26. दिनकर

(A) भानु

(B) चन्द्र

(C) दीपक

(D) विद्युत

उत्तर: (A) भानु

प्रश्न 27. समुद्र

(A) जलधि

(B) जलाशय

(C) जलद

(D) वारिद

उत्तर: (A) जलधि

प्रश्न 28. पुत्र (सबसे बड़ा)

(A) अनुज

(B) अग्रज

(C) वारिज

(D) तनुज

उत्तर: (B) अग्रज

प्रश्न 29. उत्थान

(A) अपकर्ष

(B) उत्कर्ष

(C) निष्कर्ष

(D) संघर्ष

उत्तर: (B) उत्कर्ष


The   End 

Please  share  this  article  as  much  as  possible .
कृप्या इस लेख को अधिक - से - अधिक शेयर करदें ।