Page 522 Class 10th Hindi Grammar अध्याय - 17. मुहावरा/लोकोक्तियाँ

अध्याय - 17. मुहावरा/लोकोक्तियाँ

 

निर्देश : निम्न प्रश्नों में दिए गए मुहावरों के उपयुक्त अर्थ का चयन करें।

प्रश्न 1. हथेली पर सरसों उगाना

(A) आश्चर्यजनक काम करना

(B) अधिक संघर्ष करना

(C) करतब दिखाना

(D) खूब धन होना

उत्तर: (A) आश्चर्यजनक काम करना

प्रश्न 2. हाथ मलना

(A) पछताना

(B) दुःखी होना

(C) माँग करना
(D) पीछे रह जाना
उत्तर: (A) पछताना


प्रश्न 3. हथियार डालना

(A) धोखा देना
(B) हार मान लेना

(C) धोखा खाना
(D) जीत जाना

उत्तर: (B) हार मान लेना

प्रश्न 4. हाथ-पाँव फूलना

(A) थक जाना
(B) अधिक चलना

(C) घबरा जाना

(D) कड़ी मेहनत करना

उत्तर: (C) घबरा जाना

प्रश्न 5. हाथ के तोते उड़ना

(A) अंधेरा छा जाना
(B) अचानक घबरा जाना

(C) संकट आना

(D) हाथ से मौका निकलना

उत्तर: (D) हाथ से मौका निकलना

प्रश्न 6. हाथ जोड़ देना

(A) टाल देना
(B) हार मान लेना

(C) प्रणाम करना

(D) प्रार्थना करना

उत्तर: (B) हार मान लेना

प्रश्न 7. सीधे मुँह बात न करना

(A) घमण्ड करना
(B) हार मानना

(C) नाराज होना

(D) फटकारना

उत्तर: (A) घमण्ड करना

प्रश्न 8. सिर ऊँचा होना

(A) घमण्ड होना

(B) स्वावलम्बी होना
(C) सम्मान में वृद्धि होना

(D) विरोध करना

उत्तर: (C) सम्मान में वृद्धि होना

 

प्रश्न 9. सुबह शाम करना

(A) टाल-मटोल करना
(
B) दिन-रात काम करना

(C) बेकार घूमते रहना

(D) समय व्यतीत करना

उत्तर: (A) टाल-मटोल करना

प्रश्न 10. 'अक्ल पर पत्थर पड़ना' मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

(A) प्रतिभावान होना

(B) बुद्धिमान होना

(C) बुद्धि का उपयोग करना

(D) बुद्धि भष्ट होना

उत्तर: (D) बुद्धि भष्ट होना

प्रश्न 11. श्री गणेश करना

(A) समारोह का समापन करना

(B) शुभ कार्य करना
(C) बर्बाद करना
(D) आरम्भ करना

उत्तर: (D) आरम्भ करना

प्रश्न 12. शेर के दाँत गिनना

(A) मृत्यु को ललकारना
(B) साहस का कार्य करना

(C) मरने से नहीं डरना

(D) भयभीत होना

उत्तर: (B) साहस का कार्य करना

प्रश्न 13. शीशे में उतारना

(A) षड्यन्त्र करना
(B) पराधीन होना

(C) वश में करना

(D) वश में होना

उत्तर: (C) वश में करना

प्रश्न 14. लंगोटी में फाग खेलना

(A) बह्मचारी होना
(B) दरिद्रता में आनन्द मनाना

(C) व्यायाम करना

(D) होली खेलना

उत्तर: (B) दरिद्रता में आनन्द मनाना

प्रश्न 15. लकीर का फकीर होना

(A) पुराने रीति-रिवाज में विश्वास करना

(B) सीधी राह चलना

(C) बड़ों की आज्ञा मानना

(D) किसी की बात न सुनना

उत्तर: (A) पुराने रीति-रिवाज में विश्वास करना

प्रश्न 16. लोहे के चने चबाना

(A) कठिनाई में फँसना

(B) अधीनता स्वीकार करना

(C) सुदृढ़ बनाना
(D) कठिन परिश्रम करना

उत्तर: (D) कठिन परिश्रम करना

प्रश्न 17. रंगा सियार होना

(A) स्वार्थी होना
(
B) बातूनी होना
(
C) धूर्त होना

(D) मित्र होना

उत्तर: (C) धूर्त होना

प्रश्न 18. रीढ़ टूटना

(A) निराश होना

(B) कमजोर होना
(C) दुर्घटना होना

(D) आधार न रहना

उत्तर: (D) आधार न रहना

प्रश्न 19. माथा ठनकनां

(A) घबरा जाना

(B) भयभीत होना
(C) अनिष्ट की आशंका होना

(D) हिम्मत आना

उत्तर: (C) अनिष्ट की आशंका होना

प्रश्न 20. लाल पीला होना

(A) रंग बदलना

(B) क्रोध करना
(C) तेवी बदलना

(D) मुद्राएँ बनाना

उत्तर: (B) क्रोध करना

प्रश्न 21. मैदान मारना

(A) धावा बोलना

(B) पलायन करना

(C) जीत लेना
(D) पराजित होना

उत्तर: (C) जीत लेना

प्रश्न 22. भीगी बिल्ली बनना

(A) शोषण होना
(B) हार जाना
(C) डरकर चुप हो जाना
(D) अधिक ठंड लगना
उत्तर: (C) डरकर चुप हो जाना

प्रश्न 23. मुँह से लार टपकना

(A) भोलापन झलकना
(B) लालची होना

(C) नासमझ होना
(D) मीठा बोलना

उत्तर: (B) लालची होना

प्रश्न 24. बाल की खाल उतारना

(A) अति चतुर होना
(B) असंभव कार्य करना

(C) अधिक तर्क-वितर्क करना

(D) कुशलता प्राप्त करना

उत्तर: (C) अधिक तर्क-वितर्क करना

प्रश्न 25. बाएँ हाथ का खेल
(A) बात को गंभीरता से न लेना

(B) पारंगत होना

(C) बहुत आसान

(D) घनिष्ठ होना

उत्तर: (C) बहुत आसान

 

प्रश्न 26. बाल बाँका न होना

(A) साफ-साफ बच जाना
(B) कोई प्रभाव न पड़ना

(C) अस्वस्थ होना

(D) कोधित होना
उत्तर: (A) साफ-साफ बच जाना

प्रश्न 27. 'हाथ साफ करना' मुहावरें का सही अर्थ क्या है?

(A) हाथ धोना

(B) सफाई करना

(C) चोरी करना

(D) गंदगी फैलाना

उत्तर: (C) चोरी करना

प्रश्न 28. 'दिन दूना रात चौगुना' मुहावरे का सही अर्थ क्या है।

(A) दिन-रात परिश्रम करना

(B) हानि होना

(C) दिन-रात सोना

(D) खूब उन्नति करना
उत्तर: (D) खूब उन्नति करना

प्रश्न 29. पाँचों उँगलियाँ घी में होना

(A) खूब खाना
(B) लाभ होना

(C) मौजमस्ती में रहना

(D) सभी तरह से सुखी होना

उत्तर: (C) मौजमस्ती में रहना

प्रश्न 30. पानी पीटना

(A) संघर्ष करना
(B) व्यर्थ का काम करना

(C) प्रयत्न करना
(D) समय व्यतीत करना

उत्तर: (B) व्यर्थ का काम करना

प्रश्न 31. पगड़ी रखना

(A) किराया देना
(B) गिरवी रखना

(C) दया की भीख माँगना
(D) इज्जत दाँव पर रखना

उत्तर: (D) इज्जत दाँव पर रखना

प्रश्न 32. पलक बिछाना

(A) बलिदान करना
(B) इंतजार करना

(C) स्वागत के लिए उत्सुक होना

(D) बहुत प्यार करना

उत्तर: (C) स्वागत के लिए उत्सुक होना

प्रश्न 33. अँगारे पर लोटना

(A) दुःख सहना

(B) आग से खेलना

(C) दुःखी करना
(D) खतरनाक कार्य करना

उत्तर: (A) दुःख सहना

प्रश्न 34. अँगूठा चूमना

(A) खुशामद करना

(B) इंकार करना

(C) तिरस्कार करना

(D) नासमझी करना

उत्तर: (A) खुशामद करना

प्रश्न 35. अंधे की लकड़ी

(A) एक ही सहारा

(B) अनपढ़ व्यक्ति

(C) असमर्थ व्यक्ति

(D) अस्वस्थ होना

उत्तर: (A) एक ही सहारा

प्रश्न 36. अँगूठा दिखाना

(A) धोखा देना

(B) अपमान करना

(C) हँसी उड़ाना

(D) इंकार करना

उत्तर: (A) धोखा देना

प्रश्न 37. अंगार बरसना

(A) भयंकर क्रोध होना

(B) सूखा पड़ना

(C) मुसीबत आना

(D) कड़ी धूप होना

उत्तर: (D) कड़ी धूप होना

प्रश्न 38. पत्थर पर दूब जमाना

(A) असंभव बात करना
(B) नाम कमाना

(C) अयोग्य को यश मिलना

(D) बहुत परिश्रम करना

उत्तर: (A) असंभव बात करना

प्रश्न 39. पानी उतरना

(A) शर्म न रहना
(B) पराजित होना

(C) खतरे की संभावना

(D) मुसीबत टालना

उत्तर: (A) शर्म न रहना

प्रश्न 40. नाक कटना

(A) प्रतिष्ठा जाना
(B) नुकसान होना

(C) धोखा खाना

(D) पराजित होना

उत्तर: (A) प्रतिष्ठा जाना

प्रश्न 41. नौ-दो ग्यारह होना

(A) धोखे में पड़ना
(B) मिलकर कार्य करना

(C) अधिक होना

(D) भाग जाना

उत्तर: (D) भाग जाना

प्रश्न 42. आँखों में धूल झोंकना

(A) हाथ की सफाई दिखाना
(B) नजरों से ओझल होना
(C) गैर-कानूनी कार्य करना

(D) धोखा देना

उत्तर: (D) धोखा देना

43. आसमान पर चढ़ाना

(A) बहुत शोर करना
(B) अधिक प्रशंसा करना
(C) अधिक अभिमान करना

(D) कठिन काम के लिए प्रेरित करना

उत्तर: (B) अधिक प्रशंसा करना

प्रश्न 44. आग में घी डालना

(A) हवन करना

(B) कोध को भड़काना

(C) मूल्यावान वस्तु को नष्ट करना

(D) शुभ कार्य करना

उत्तर: (B) कोध को भड़काना

प्रश्न 45. कान भरना

(A) गुपचुप निन्दा करना
(B) हतोत्साहित करना

(C) हिम्मत बँधाना

(D) प्रेरित करना
उत्तर: (A) गुपचुप निन्दा करना

प्रश्न 46. अंक भरना

(A) स्नेह करना
(B) शाबाशी देना

(C) दिल पसीजना
(D) भूत को याद करना

उत्तर: (A) स्नेह करना

प्रश्न 47. अगर-मगर करना

(A) व्यर्थ में समय गँवाना
(B) कपट करना
(C) बहाने बनाना

(D) इधर की बात उधर करना

उत्तर: (C) बहाने बनाना

प्रश्न 48. अक्ल का पुतला

(A) बहुत चतुर
(B) अत्यन्त मूर्ख

(C) अत्यन्त धूर्त

(D) बहुत बुद्धिमान

उत्तर: (D) बहुत बुद्धिमान

प्रश्न 49. अक्ल पर पत्थर पड़ना

(A) मूर्ख होना

(B) बुद्धिमान होना

(C) प्रतिभावान होना
(D) बुद्धि भ्रष्ट होना

उत्तर: (D) बुद्धि भ्रष्ट होना

प्रश्न 50. ईंट से ईंट बजाना

(A) पिटाई करना
(B) पराजित करना

(C) नष्ट करना

(D) मुकाबला करना

उत्तर: (C) नष्ट करना

प्रश्न 51. कान खड़े होना

(A) सचेत होना

(B) चालाकी करना

(C) विपत्ति को पहचानना

(D) भूल का आभास होना

उत्तर: (A) सचेत होना

प्रश्न 52. किनारा करना

(A) मुकर जाना

(B) चुप हो जाना

(C) अलग हो जाना
(D) दूर होना

उत्तर: (C) अलग हो जाना

प्रश्न 53. कलेजा मुँह को आना

(A) अधिक चोट लगना
(B) डर जाना
(C) घबरा जाना

(D) हृदय काँपने लगना

उत्तर: (C) घबरा जाना

प्रश्न 54. काठ होना

(A) मूर्ख होना

(B) स्तब्ध होना

(C) सचेत होना
(D) निश्चेष्ट होना

उत्तर: (B) स्तब्ध होना

प्रश्न 55. खटाई में पड़ना

(A) नुकसान होना

(B) बहुत इष्ट होना

(C) झमेले में पड़ना
(D) पछतावा होना

उत्तर: (C) झमेले में पड़ना

प्रश्न 56. खून खौलना

(A) घबराहट होना

(B) प्रेरित होना

(C) तेज बुखार होना

(D) बहुत क्रोधित होना

उत्तर: (D) बहुत क्रोधित होना

प्रश्न 57. गूलर का फूल होना

(A) स्पष्ट दिखाई न देना

(B) कभी-कभी दिखाई देना

(C) कभी दिखाई न देना
(D) बहुत खुशनसीब होना

उत्तर: (C) कभी दिखाई न देना

प्रश्न 58. गीदड़ भभकी देना

(A) झूठा डर दिखाना

(B) डींग हाँकना

(C) बढ़ा-चढ़ाकर बताना
(D) क्षमता से बाहर कार्य करना

उत्तर: (A) झूठा डर दिखाना

प्रश्न 59. गर्दन न उठाना

(A) लज्जित होना

(B) विरोध न करना

(C) अधीन होना
(D) अपमानित होना

उत्तर: (C) अधीन होना

प्रश्न 60. खाक छानना

(A) समय गँवाना
(B) व्यर्थ प्रयत्न करना

(C) व्यर्थ की बातें करना

(D) सूक्ष्म जाँच करना

उत्तर: (B) व्यर्थ प्रयत्न करना

प्रश्न 61. गच्चा खाना

(A) अनुचित काम करना

(B) शपथपूर्वक रहना
(C) धोखा खाना

(D) गिर जाना

उत्तर: (C) धोखा खाना

प्रश्न 62. गले पड़ना

(A) पीछे पड़ना

(B) आफत मोलना

(C) अत्याचार करना

(D) स्वयं प्रशंसा करना

उत्तर: (A) पीछे पड़ना

प्रश्न 63. गोबर गणेश

(A) निरा मूर्ख

(B) अनपढ़

(C) धीमा कार्य करने वाला

(D) निर्जीव वस्तु

उत्तर: (A) निरा मूर्ख

प्रश्न 64. गाजर-मूली समझना

(A) सस्ता समझाना
(B) निर्बल समझना

(C) बेइज्जती करना
(D) धमकाना

उत्तर: (B) निर्बल समझना

प्रश्न 65. गज भर की छाती होना

(A) घमण्ड करना

(B) पूर्णतया स्वस्थ होना

(C) प्रफुल्लित होना

(D) गर्व करना

उत्तर: (D) गर्व करना

प्रश्न 66. लज्जित होने पर व्यर्थ क्रोध करन

(A) अधजल गगरी छलकत जाए

(B) ओस चाटने से प्यास नहीं बूझती

(C) खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे

(D) साँप मरे पर लाठी न टूटे

उत्तर: (C) खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे

प्रश्न 67. एक का दोष दूसरे के सिरे मढ़ना

(A) तबेले की बला बन्दर के सिर

(B) चोट्टी कुतिया जलेबी की रखवाली

(C) उल्टा चोर कोतवाल को डॉटे

(D) उधो की पगड़ी माधो के सिर

उत्तर: (C) उल्टा चोर कोतवाल को डॉटे

प्रश्न 68. मनमानी करना

(A) अपनी डफली अपना राग

(B) ऊधो का लेना न माधो का देना

(C) सइयाँ भए कोतवाल अब डर काहे का

(D) जस दूल्हा तस बनी बराता

उत्तर: (A) अपनी डफली अपना राग

प्रश्न 69. एकता में शक्ति है :

(A) बूंद-बूंद घड़ा भरता है

(B) एक और एक ग्यारह होते हैं

(C) अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता

(D) टेढ़ी उँगली से ही घी निकलता है

उत्तर: (B) एक और एक ग्यारह होते हैं

प्रश्न 70. अधिक कंजूस होना

(A) चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए

(B) दमड़ी की बुढ़िया, टका सिर मुड़ाई

(C) हम मर जानु पर तोहि का ना भुनाव

(D) बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया

उत्तर: (A) चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए

प्रश्न 71. हराम की कमाई हराम में जाती है

(A) चोरी का माल मोरी में

(B) अंधी पीसे, कुत्ते खाएँ

(C) खेत खाये गदहा मारा खाए जुलहा

(D) आसमान से गिरा खजूर पर अटका

उत्तर: (A) चोरी का माल मोरी में

प्रश्न 72. विपरीत कार्य

(A) चिराग तले अंधेरा

(C) उल्टे बाँस बरेली

(B) पढ़े फारसी बेचे तेल

(D) दूर का ढोल सुहावन
उत्तर: (C) उल्टे बाँस बरेली


The   End 

Please  share  this  article  as  much  as  possible .
कृप्या इस लेख को अधिक - से - अधिक शेयर करदें ।