Page 405 Class 12th Home Science NCERT Book Solution Chapter 1 शिशु को जानें

 Contact for Notes , Objective , Subjective Questions & Answers of any Subject - किसी भी विषय के नोट्स, वस्तुनिष्ठ, दीर्घ प्रश्न व उत्तर के लिए संपर्क करें - ₹35/Subject

अध्याय 1  शिशु को जानें



प्रश्न 1: शिशु के विकास के प्रमुख क्षेत्र कौन-कौन से हैं?

उत्तर:- शिशु के विकास के प्रमुख पाँच क्षेत्र होते हैं:

(i) शारीरिक विकास शरीर की लंबाई, वज़न, मांसपेशियाँ आदि का विकास।
(ii) मोटर विकास चलने, बैठने, दौड़ने जैसे कार्य।
(iii) संज्ञानात्मक विकास सोचने, समझने, याद करने की क्षमता का विकास।
(iv) भाषाई विकास बोलने, सुनने और समझने की भाषा का विकास।
(v) भावनात्मक और सामाजिक विकास भावनाएँ व्यक्त करना, दूसरों से मेलजोल आदि।

 

प्रश्न 2: नवजात शिशु की मुख्य विशेषताएँ क्या होती हैं?

उत्तर:- नवजात शिशु की विशेषताएँ निम्नलिखित होती हैं:

 शरीर का आकार छोटा होता है, सिर बड़ा होता है।

● आँखें अधखुली होती हैं।

● मांसपेशियाँ कमज़ोर होती हैं।

● रोने के द्वारा अपनी ज़रूरतों को व्यक्त करता है।

● माँ की आवाज़ और गंध को पहचानता है।

● शिशु में कुछ जन्मजात प्रतिवर्त क्रियाएँ होती हैं जैसे चूसना, पकड़ना।

 

प्रश्न 3: शिशु के विकास पर परिवार का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:- परिवार शिशु के समग्र विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है:
● परिवार का वातावरण प्रेमपूर्ण और सुरक्षित होना चाहिए।
● माता-पिता का व्यवहार, भाषा और देखभाल शिशु के मानसिक विकास को प्रभावित करता है।
● समय पर पोषण, नींद और स्वास्थ्य की देखभाल आवश्यक है।
● सकारात्मक वातावरण से आत्मविश्वास और सामाजिकता का विकास होता है।


 

प्रश्न 4: शिशु की देखभाल में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर:- शिशु की देखभाल में निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:
(i) साफ-सफाई: शिशु को साफ स्वच्छ रखना।
(ii) पोषण: जन्म के छह माह तक केवल माँ का दूध देना।
(iii) स्वास्थ्य: नियमित टीकाकरण और चिकित्सकीय जाँच।
(iv) सुरक्षा: गिरने या चोट लगने से बचाव के उपाय।
(v) प्रेम और ध्यान: शिशु को समय देना, उससे बातचीत करना।

 

प्रश्न 5: जन्म से छह महीने तक शिशु के विकास की कुछ प्रमुख बातें बताइए।

उत्तर:- जन्म से 6 महीने तक शिशु के विकास की प्रमुख बातें:
● 1 से 2 महीने: मुस्कराने लगता है, माँ की आवाज़ पहचानता है।
● 3 से 4 महीने: गर्दन संभालने लगता है, हाथ-पैर चलाता है।
● 5 से 6 महीने: पलटने लगता है, वस्तुओं को पकड़ता है।


प्रश्न 6: किशोरावस्था की पाँच विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर:-
1. तेज़ शारीरिक विकास
2. मानसिक परिपक्वता का आरंभ
3. भावनात्मक अस्थिरता
4. सामाजिक जुड़ाव और मित्रता में रुचि
5. नैतिक चेतना और आत्म-चिंतन की वृद्धि

 

प्रश्न 7: किशोरों में आत्मनिर्भरता की भावना कैसे उत्पन्न होती है?

उत्तर:-
● सोचने-समझने की क्षमता में वृद्धि से।
● निर्णय लेने और अपनी पहचान बनाने की इच्छा से।
● परिवार और समाज के अनुभवों से।

 

प्रश्न 8: किशोरों में होने वाले मानसिक परिवर्तनों का विवरण दीजिए।

उत्तर:-
● सोचने और कल्पना करने की शक्ति बढ़ती है।
● समस्याओं को समझने और हल करने की क्षमता बढ़ती है।
● आत्मचिंतन और आत्ममूल्यांकन की प्रवृत्ति बढ़ती है।


प्रश्न 9: किशोरावस्था में सामाजिक परिवर्तन कैसे आते हैं?
उत्तर:-

● मित्रों के साथ अधिक समय बिताने की प्रवृत्ति।
● समूहों में शामिल होने की इच्छा।
● सामाजिक पहचान बनाने की कोशिश।

 

प्रश्न 10: किशोरावस्था में भावनात्मक अस्थिरता के कारण क्या हैं?

उत्तर:-

● हार्मोनल परिवर्तन
● आत्म-छवि को लेकर चिंता
● सामाजिक और पारिवारिक दबाव


प्रश्न 11बचपन और किशोरावस्था में अंतर लिखें:
उत्तर:बचपन और किशोरावस्था में अंतर

क्रम संख्या

बचपन (Childhood)

किशोरावस्था (Adolescence)

1.

यह जन्म से लगभग 12 वर्ष तक की अवस्था होती है।

यह लगभग 12 से 19 वर्ष की आयु तक होती है।

2.

शारीरिक विकास धीमा और नियमित होता है।

शारीरिक विकास तीव्र और तेज़ी से होता है।

3.

बच्चा अधिक निर्भर होता है।

किशोर आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करता है।

4.

सोचने की क्षमता सीमित होती है।

सोचने, कल्पना और तर्कशक्ति का विकास होता है।

5.

भावनाएँ सरल और स्पष्ट होती हैं।

भावनाएँ जटिल, अस्थिर और गहन होती हैं।

6.

सामाजिक संपर्क सीमित होता है (मुख्यतः परिवार तक)।

मित्रों और समाज में जुड़ाव बढ़ता है।

7.

नैतिकता और मूल्य भावना विकसित नहीं होती।

सही-गलत की पहचान और नैतिकता विकसित होती है।

8.

निर्णय माता-पिता या बड़ों द्वारा लिए जाते हैं।

स्वयं निर्णय लेने की इच्छा और अभ्यास होता है।

9.

शिशु/बालक अनुकरण पर आधारित होता है।

किशोर स्वविवेक से कार्य करना चाहता है।

10.

आत्म-चिंतन की प्रवृत्ति नहीं होती।

आत्म-चिंतन और आत्ममूल्यांकन की भावना होती है।



महत्वपूर्ण प्रश्न (परीक्षा उपयोगी)

1. किशोरावस्था की कोई पाँच विशेषताएँ लिखिए।

2. किशोरों में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।

3. किशोरों में आत्म-चिंतन की प्रवृत्ति क्यों बढ़ती है?

4. किशोरों के व्यवहार में चिड़चिड़ापन क्यों होता है?




The   End 

Please  share  this  article  as  much  as  possible .
कृप्या इस लेख को अधिक - से - अधिक शेयर करदें ।