Page 358 - Class 8th History Chapter 1
अध्याय 1. कब , कहाँ और कैसे
अभ्यास : प्रश्न तथा उनके उत्तर
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों को भरें :
(क) पूँजीपतियों का मुख्य उदेश्य था अधिक से अधिक................ कमाना ।
उत्तर : लाभ
उत्तर : लाभ
(ख) पंद्रहवीं शताब्दी में एक नये आंदोलन की शुरुआत हुई जिसे..................... कहते हैं।
उत्तर : पुनर्जागरण
उत्तर : पुनर्जागरण
(ग) मशीनों से वस्तु के उत्पादन की प्रक्रिया को ........................ क्रांति कहते हैं।
उत्तर : औद्योगिक
उत्तर : औद्योगिक
(घ) ...................... में सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाता है।
उत्तर : अभिलेखागार
उत्तर : अभिलेखागार
(ङ) समय के साथ देश और राज्य की ................. सीमाओं में परिवर्तन होते रहते हैं।
उत्तर : भौगोलिक
उत्तर : भौगोलिक
उत्तर : (क) लाभ, (ख) पुनर्जागरण, (ग) औद्योगिक, (घ) अभिलेखागार,
(ङ) भौगोलिक ।
(ङ) भौगोलिक ।
प्रश्न 2. सही और गलत बताइए :
(क) वैज्ञानिक पद्धति का अर्थ है प्रश्न प्रस्तुत कर प्रयोग द्वारा ज्ञान प्राप्त करना।
(ख) अंग्रेज इतिहासकार जेम्स मिल का भारतीय इतिहास को धर्म के आधार पर बांटना उचित था।
(ग) अमरीकी स्वतंत्रता संग्राम के बाद वहाँ के लोगों ने गणतंत्र प्रणाली की शुरूआत नहीं की।
(घ) ऐतिहासिक स्रोतों से एक आम आदमी के बारे में भी जानकारी मिलती है।
(ड) आजादी के पहले हमारे देश की जो भौगोलिक सीमा थी, आजादी के बाद भी वहीं रह गई।
उत्तर : (क) सही, (ख) गलत , (ग) गलत , (घ) गलत, (ङ) गलत।
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :
प्रश्न (i). मध्यकाल और आधुनिक काल के ऐतिहासिक स्रोतों में आप क्या फर्क पाते हैं। उदाहरण सहित लिखिए ।
उत्तर:- मध्यकाल के ऐतिहासिक स्रोत उस समय उपयोग किये जाने वाले युद्धक हथियार तलवार, कटार, बर्छा इत्यादि थे। उस काल के सिक्कों से भी इतिहास पर प्रकाश पड़ता है। ग्राम प्रशासन के क्षेत्र में ग्राम पंचायतें अपनी प्रमुखता बनाई हुई थीं। कागज का आविष्कार हो जाने के कारण बहुत-से ग्रन्थ लिखे गये। राजतरंगिनी से कश्मीर के इतिहास पर प्रकाश पड़ता है। गृह उद्योग उन्नत थे। मशीनों का कोई नाम भी नहीं जानता था।
आधुनिक काल के इतिहास के स्रोतों की संख्या बढ़ने लगी। प्रशासन के क्षेत्र में गणतंत्र का पहिया बढ़ने लगा। आंदोलन और सत्याग्रह महात्मा गाँधी की देन है। तरह-तरह की मशीनें आधुनिक काल में ही बनीं। आवागमन के तेज वाहनों का आविष्कार हुआ। सायकिल, मोटरसायकिल, कार, रेल, हवाई जहाज जैसे वाहन प्रकाश में आये। आजादी मिलने के बाद सड़कों पर ट्रक और बसों की आवाजाही बढ़ने लगी है। जिलों से लेकर राज्यों की राजधानी में अभिलेखागार होने लगे, जहाँ सरकारी कामों के साक्ष्य लेखों के रूप में सुरक्षित रखे जाने लगे। मुख्य-मुख्य स्थानों पर पुस्तकालय खुले, जहाँ पुस्तको और पत्र-पत्रिकाओं का संग्रह किया जाने लगा।
प्रश्न (ii) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस प्रकार काल खंडों में बाँटा, उससे आप कहाँ तक सहमत हैं?
उत्तर:- नहीं, मैं किसी भी स्थिति में किसी तरह सहमत नहीं हूँ। किसी जाति के आधार पर ऐतिहासिक कालखंड को नहीं बाँटा जा सकता। जहाँ तक भारत की बात है, शासन किसी भी जाति का रहा हो, हिन्दुओं की संख्या यहाँ सदैव अधिक रही है। जाति के स्थान पर उसे देशी-विदेशी की बात लिखनी चाहिए थी। किसी भी देश में किसी भी काल में शासन किसी जाति का है, वहाँ सभी जाति के लाग हुआ करते हैं। अतः मिल का हिन्दूकाल और मुस्लिम काल लिखना अत्यन्त गैरवाजिब था।
प्रश्न (iii) सरकारी दस्तावेजों को हम कैसे और कहाँ-कहाँ सुरक्षित रख सकते हैं ?
उत्तर:- सरकारी दस्तावेजों को दीमकहीन स्थानों में अवस्थित अभिलेखागारों में रखा जाता है। हर जिले में सरकारी अभिलेखागार होते हैं। सरकार के एक-एक कागज रेकार्ड के रूप में वहाँ रखा जाता है। इसके अलावा S.D.O. के दफ्तर, कलक्टर के दफ्तर तथा कमिश्नर के दफ्तर में भी रिकॉर्ड रूम होते हैं। वहाँ कभी भी किसी समय का कागज देखा जा सकता है।
प्रश्न (iv) यूरोप में हुए परिवर्तन किस प्रकार आधुनिक काल के निर्माण में सहायक हुए ?
उत्तर:- यूरोप में मुख्यतः दो परिवर्तन हुए :
(i) पुनर्जागरण आन्दोलन तथा
(ii) औद्योगिक क्रांति ।
पुनर्जागरण से चर्चों की मनमानी से मुक्ति मिली। राजाओं की शक्ति समाप्त हुई और धीरे-धीरे सम्पूर्ण यूरोप में गणतंत्री व्यवस्था लागू हो गई। दूसरी घटना औद्योगिक क्रांति थी । उद्योगों में सस्ता और अधिक सामान कम अवधि में ही बनने लगे। उन वस्तुओं ने सम्पूर्ण एशिया तथा अफ्रिका को अपने अधिकार में कर लिए। इससे उन्हें दो लाभहुए। एक तो सस्ते में कच्चा माल मिलने लगे और दूसरे कि बड़े-बड़े बाजार भी मिले । इससे उपनिवेशों के निवासियों के रोजगार छिन गए। उदाहरण के लिए जहाँ पहले यूरोपीय देश भारत में बने कपड़े खरीद कर यूरोप ले जाते थे, वहीं अब यहाँ से कच्चा माल ले जाने लगे और तैयार माल से भारत के बाजारों को भर दिया। देशवासी भी उन वस्तुओं की ओर आकर्षित हुए कारण कि वे मशीन से बनी सुघड़ और सस्ती थीं।
The End
Please share this article as much as possible .
कृप्या इस लेख को अधिक - से - अधिक शेयर करदें ।
Please share this article as much as possible .
कृप्या इस लेख को अधिक - से - अधिक शेयर करदें ।