भाज्य संख्या {Composite Number}
अंग्रेजी माध्यम के लिए यहां क्लिक करें
वे सभी धनात्मक पूर्णांक संख्याएँ जो 1 और स्वयं के आलावा किसी अन्य संख्या से भी विभाजित होती है उसे भाज्य संख्या कहते है।
अर्थात वे संख्याएं जिनके दो से अधिक गुणनखंड होते है उसे भाज्य संख्या कहते हैं।
जैसे :- 4 , 6 , 8 , 9 , 10 , 12 , 14 , 15 , 16 , 18 , 20 , 21 ............... ∞
भाज्य संख्या को सन्युक्त संख्या भी कहते है।
भाज्य संख्या को दो भागो में बटा जाता है।
1. सम भाज्य संख्या (Even composite Number)
2. विषम भाज्य संख्या (Odd composite Number)
1. सम भाज्य संख्या :- ऐसी भाज्य संख्या जो दो से विभाजित हो जाए उसे सम भाज्य संख्या कहते है।
जैसे :- 4, 6 , 8 , 10 , 12 , 14 , 16 , 18 , 20 , 22 ............. ∞
2. विषम भाज्य संख्या :- ऐसी भाज्य संख्या जो दो से विभाजित नहीं होती है उसे विषम भाज्य संख्या कहते है।
जैसे :- 9 , 15 , 21 , 25 , 27 ................∞
नोट :-
1. सबसे छोटी भाज्य संख्या 4 है।
2. सबसे छोटी सम भाज्य संख्या 4 है।
3. संबसे छोटी विषम भाज्य संख्या 9 है।