वर्ग 9 वीं भौतिक // पाठ - गति

अंग्रेजी माध्यम के लिए यहाँ क्लिक करें
 
पाठ - गति 
कुछ निरूपण

1. दूरी [ distance ]                                        →   s या d 
2. विस्थापन [ displacement ]                        →   s या d या x 
3. समय [ time ]                                           →   t 
4. प्रारम्भिक चाल / वेग  [ initial velocity ]     →   u  
5. अंतिम चाल / वेग [ Final velocity ]            → v 
6. त्वरण [ acceleration ]                              →   a   
7. वृत की त्रिज्या [ radius ]                           →   r
8. कोणीय वेग [ angular velocity ]               →    ( ओमेगा )

 कुछ प्रमुख महत्वपूर्ण सूत्र 


कुछ राशियाँ और उनके S . I . मात्रक 
1. S . I . पद्धति में दूरी का मात्रक मिटर (meter ) होता है । 
2. 
S . I . पद्धति में वेग का मात्रक मीटर / सेकंड (meter / second ) होता है । 
3. S . I . पद्धति में त्वरण  का मात्रक मीटर / सेकंड² (meter / second² ) होता है ।
4. S . I . पद्धति में  द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम  (kilogram ) होता है ।
5. S . I . पद्धति में  बल का मात्रक न्यूटन  ( newton ) होता है ।
6. S . I . पद्धति में  कोणीय वेग का मात्रक रेडियन / सेकंड  ( redian / second  ) होता है ।

नोट :-
दो स्थितियों में शुरू का वेग शून्य होता है :

1. जब वस्तु विराम से चलना शुरू करती है । 
2. जब वस्तु ऊपर से नीचे गिरती है । 

**
• गति किसे कहते है ? 
उत्तर :- वस्तु की स्थिति में परिवर्तन गति कहलाती है । 
अर्थात , जब कोई वस्तु अपने चारों ओर की वस्तुओं की अपेक्षा अपनी स्थिति बदलती रहती है तो वस्तु की बदलती हुई स्थिति को गति कहते है । 

# गति के प्रकार :
गति सधारणतः निम्न प्रकार के होते है । 
1. रैखिक गति [ Linear motion ]
2. वृत्तीय गति [ Circular motion ]
3. दोलन गति [ Oscillatory motion ] 
4. आवर्त गति [ Periodic motion ]