Page 336 - स्वास्थ्य और व्यायाम

 Contact for Notes , Objective , Subjective Questions & Answers of any Subject - किसी भी विषय के नोट्स, वस्तुनिष्ठ, दीर्घ प्रश्न व उत्तर के लिए संपर्क करें - ₹35/Subject

स्वास्थ्य और व्यायाम

स्वस्थ तन-मन के बिना जीवन बोझ- स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। बिना स्वस्थ तन और मन के जीवन बोझ के समान होता है।

शारीरिक स्वास्थ्य और व्यायाम- शारीरिक स्वस्थता के लिए हमें प्रतिदिन सुबह में टहलना चाहिए तथा अन्य व्यायाम करना चाहिए। इससे शरीर में फूर्ति का अनुभव होता है।

मानसिक स्वास्थ्य और व्यायाम- व्यायाम करने से मानसिक शांति मिलती है, मन एकाग्र होता है जिससे व्यक्ति किसी कार्य को ज्यादा सरल तरीके से कर पाता है।

स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज का निर्माण- एक स्वस्थ व्यक्ति ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले सकता है तथा समाज की जरूरतों को पूरा कर सकता है। इस प्रकार स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज का निर्माण भी होता है।
निष्कर्ष- इस प्रकार, यह कहावत 'स्वास्थ्य ही धन है' बिल्कुल सही है। एक स्वस्थ व्यक्ति हमेशा सुखी रहता है तथा खुशहाल जीवन जीता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम से शरीर निरोग रहता है।