Page 443 CLASS 10TH GEOGRAPHY NCERT BOOK SOLUTIONS Unit 2. कृषि
इकाई 2 – कृषि
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न :
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :
(क) भारत के दो सबसे महत्त्वपूर्ण अनाजों
के नाम बताइए ।
उत्तर: (i) धान (चावल) तथा (ii) गेहूँ।
(ख) भारत में कौन-से तीन प्रमुख मोटे अनाज उगाए जाते हैं?
उत्तर: (i) ज्यार, (ii) बाजरा और (iii) रागी ।
(ग) भारत के तीन नकदी फसलों के नाम बताइए
।
उत्तर: (i) चाय, (ii) कहवा तथा (iii) जूट।
(घ) हमारे देश की सबसे प्रमुख रोपण फसल
कौन-सी है?
उत्तर: (i) चाय, (ii) कॉफी, (iii) रबड़, (iv) गन्ना और (v) केला।
प्रश्न 2. निम्नलिखित के अंतर बताइए :
(क) नगदी फसल और रोपण फसल ।
उत्तर: नगदी फसल और रोपण फसल में अंतर- नगदी फसल उस फसल
को कहते हैं, जिसे तुरत्त बेचकर नकदी रुपया प्राप्त कर लिया जा सके। जैसे
जूट। रोपण फसल उन फसलों को कहते हैं, जिन्हें रोपा जाता है। जैसे केला आदि । गन्ना, आलू, चाय, कॉफी,
(ख) व्यापारिक कृषि तथा निर्वाहक कृषि ।
उत्तर: व्यापारिक कृषि तथा निर्वाहक कृषि में अंतर- व्यापारिक
कृषि उस कृषि को कहते हैं, जिनकी उपज का व्यापार होता है।
जैस: (i) चाय, (ii) काफी तथा (iii) रबड़ ।
निर्वाहक कृषि उसे कहते हैं जिसकी उपज से
जीवन-निर्वाह होता है।
जैसे : (i) चावल, (ii) गेहूँ तथा (iii) मकई इत्यादि ।
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से प्रत्येक के लिए एक
शब्द लिखिए :
(क) हमारे देश में मॉनसून के आरंभ में बोई
जाने वाली और शरद ऋतु में काटी जाने वाल फसल ।
उत्तर: खरीफ ।
(ख) वर्षा के पश्चात् जाड़े में बोई जाने
वाली और वसंत ऋतु में काटी जाने वाली फसल ।
उत्तर: रब्बी ।
(ग) भूमि, जिसे खेती करके छोड़ दिया गया है, ताकि उर्वरता लौट सके और उसपर पुनः खेती
हो सके ।
उत्तर: परती या चौमास ।
(घ) कारखाने के उत्पादन से मिलती-जुलती वैज्ञानिक तथा व्यापारिक
ढंग से की जाने वाली एक फसली खेती ।
उत्तर: चाय या कॉफी ।
लघु उत्तरीय प्रश्न :
प्रश्न 1. भारत में उपजने वाली दो खाद्य, दो नकदी एवं दो रेशे वाली फसलों के नाम
लिखिए ।
उत्तर: भारत में उपजने वाली:
दो खाद्य फसलें: (i) धान (चावल) तथा (ii) गेहूँ।
दो नगदी फसलें: (i) गन्ना तथा (ii) आलू ।
दो रेशे वाली फसलें: (i) कपास तथा (ii) जूट।.
प्रश्न 2. उपर्युक्त फसलों के उत्पादन करने वाले
दो-दो प्रमुख राज्यों के नाम लिखिए ।
उत्तर:
धान : (i) पश्चिम बंगाल तथा (ii) तमिलनाडु
गेहूँ : (i) पंजाब तथा (ii) उत्तर प्रदेश ।
गना : (i) उत्तर प्रदेश तथा (ii) गुजरात।
आलू : (i) झारखंड तथा (ii) बिहार।
कपास : (i) गुजरात तथा (ii) महाराष्ट्र।
जूट : (i) पश्चिम बंगाल तथा (ii) बिहार।
प्रश्न 3. भारत में उपजाई जाने वाली वर्षाधीन फसलों
के नाम लिखिए।
उत्तर: भारत
में उपजाई जाने वाली वर्षाधीन फसलों के नाम निम्नलिखित है :
(i) धान, (ii) ज्वार, (iii) बाजरा, (iv) मकई तथा (v) रागी।
प्रश्न 4. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में कृषि के योगदान
की चर्चा कीजिए।
उत्तर: यदि हम शुद्ध उत्पाद में कृषि के योगदान पर ध्यान
दें तो पाएँगे कि दिनोंदिन कृषि का योगदान घटता ही जा रहा है। सकल घरेलू उत्पादन में
जहाँ कृषि का योगदान 1980-91 में 3.6 प्रतिशत था वहीं 1992-2001 तक में 3.3 प्रतिशत तक गिर गया है। कृषि के लिए यह स्थिति शोचनीय
है।
प्रश्न 5. भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के कारणों
को संक्षेप में लिखिए ।
उत्तर: भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के अनेक कारण हैं, जिनमें निम्नलिखित अत्यंत प्रमुख हैं :
(i) जनसंख्या का कृषि पर बढ़ता दबाव,
(ii) घटता कृषि भूमि क्षेत्र,
(iii) खेतों का छोटा आकार,
(iv) सिंचाई की कम और अनिश्चित सुविधाएँ,
(v) मानसून की अनिश्चिता,
(vi) पूँजी की कमी,
(vii) आधुनिक कृषि यंत्रों का सीमित उपयोग,
(viii) कृषि उत्पादों का उचित मूल्य का नहीं मिलना,
(ix) सालों भर काम का अभाव तथा
(x) कृषि में वाणिज्यीकरण का अभाव।
प्रश्न 6. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: 1955 में पाकिस्तान ने भारत
पर आक्रमण कर दिया था। युद्ध जारी था। ठीक इसी समय अमेरिका ने भारत को गेहूँ भेजने
से इंकार कर दिया, जिसे नेहरू जी के जमाने से ही देता आ रहा था। तत्कालीन प्रधानमंत्री
श्री लालबहादुर शास्त्री ने इसे चुनौती के रूप में लिया। उन्होंने जवानों के साथ किसानों
की जय का भी नारा दिया। किसानों को नए बीज, खाद और उर्वरकों का उपयोग तथा सुनिश्चित जलापूर्ति
की व्यवस्था के फलस्वरूप गेहूँ की उपज में आशातीत वृद्धि हुई। शास्त्रीजी के इसी क्रांतिकारी
कदम को 'हरित क्रांति' की संज्ञा दी गई।
प्रश्न 7. भारतीय कृषि की पाँच (5) प्रमुख विशेषताओं को लिखिए ।
उत्तर: भारतीय कृषि की पाँच (5) प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :
(i) भारतीय कृषि देश के आर्थिक जीवन का प्राण है। भारत में लगभग
दो-तिहाई लोगों की जीविका कृषि पर ही आधारित है।
(ii) भारत की विशाल जनसंख्या के लिए भोजन कृषि से ही प्राप्त होता
है।
(iii) कृषिजन्य अनेक कच्चे माल उद्योगों को प्राप्त हो हैं, जैसे कपास, गन्ना, जूट। रेशम के कीड़े कृषि से ही प्राप्त होते हैं।
अब तो अनेक फलों के प्रसंस्करण भी होने लगे हैं।
(iv) जलवायु, मिट्टी एवं धरातल को विविधता के कारण भारत में फसलों
की विविधता भी पाई जाती है। अनेक फसलों में भारत को प्रसिद्धि प्राप्त है।
(v) राष्ट्रीय आय में भारतीय कृषि का मुख्य योगदान है। देश की आय
का 24% कृषि से ही प्राप्त होती है।
प्रश्न 8. भारत में उपजाई जाने वाली प्रमुख खाद्य
एवं व्यावसायिक फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत में उपजाई जाने
वाली प्रमुख खाद्य फसलें :
(i) चावल,
(ii) गेहूँ,
(iii) मकई,
(iv) ज्वार तथा
(v) बाजरा ।
भारत में उपजाई जाने वाली प्रमुख व्यावसायिक फसलें
:
(i) चाय,
(ii) कॉफी,
(iii) जूट,
(iv) गन्ना तथा
(v) केला ।
निम्नलिखित के भौगोलिक कारण बताइए :
प्रश्न 1. कपास की खेती दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी
में अधिकांशतः होती है।
उत्तर: दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी लावा निर्मित है, जिस कारण वह कपास के लिए काफी उपयुक्त है। इस मिट्टी में अधिक
समय तक नमी धारण किए रहने की क्षमता है। यह मिट्टी कपस के लिए इतना उपयुक्त है कि इसका
नाम ही 'काली कपासी मिट्टी' पड़ गया है।
प्रश्न 2. गन्ने की उपज उत्तर भारत की अपेक्षा दक्षिण
भारत में अधिक होती है।
उत्तर: गन्ने की उपज उत्तर भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत
में इसलिए अधिक होती है क्योंकि यहाँ सहकारी समितियाँ काफी संगठित हैं। अनेक चीनी मिलें
सहकारी संस्थाओं द्वारा चलाई जाती हैं। किसानों की सुविधा असुविधा पर ये समितियाँ सदैव
ध्यान रखती हैं। वरना पहले उत्तर भारत ही गन्ना उत्पादन में आगे था।
प्रश्न 3. भारत कपास का आयात और निर्यात दोनों करता
है।
उत्तर: भारत कपास का आयात और निर्यात दोनों इसलिए करता है
कि यहाँ छोटे और मोटे रेशे वाली निम्न कोटि की कपास उपजाई जाती है। ऐसी कपास से महीन
सूती वस्त्र तैयार नहीं हो सकते हैं। इसलिए भारत छोटे रेशेवाली कपास का निर्यात कर
देता है तथा लम्बे रेशे वाली उच्च कोटि की कपास का आयात करता है।
प्रश्न 4. भारत विश्व का एक अग्रणी चाय निर्यातक
देश है।
उत्तर: भारत विश्व का एक अग्रणी चाय निर्यातक देश इसलिए
है क्योंकि यहाँ उच्च कोटि की चाय उपजाई जाती है। उच्च कोटि की चाय उत्पादक क्षेत्र
पूर्वोत्तर भारत में तथा पश्चिम बंगाल हैं। निर्यात के लिए कलकत्ता बन्दरगाह की सुविधा
भी है, जो इन क्षेत्रों के अत्यंत निकट है। अच्छी किस्म के कारण विश्व
भर से भारतीय चाय की माँग है। अच्छी किस्म की चाय निर्यात कर दी जाती है और घरेलू खपत
के लिए निम्न कोटि की चाय रख ली जाती है।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न तथा उनके उत्तर
प्रश्न 1. रबी फसल के कुछ मुख्य उत्पादन के नाम लिखें
:
उत्तर: रबी फसल के कुछ मुख्य उत्पादन निम्नांकित हैं :
(i) गेहूँ, (ii) जव, (iii) चना, (iv) मटर, (v) मसूर और (vi) सरसों ।
प्रश्न 2. खरीफ फसलों के कुछ प्रमुख उत्पादों के
नाम लिखें ।
उत्तर: खरीफ फसल के कुछ मुख्य उत्पाद निम्नांकित हैं :
(i) धान, (ii) मकई, (iii) बाजरा, (iv) ज्वार, (v) कोदो और (vi) रागी ।
प्रश्न 3. जायद फसल किसे
कहते हैं? इसके प्रमुख उत्पाद क्या हैं?
उत्तर: जायद फसल गर्मी के मौसम में उपजाई जाती है, इसीलिए इसे गरमा फसल भी कहते हैं। यह वहीं पर उपजाई जाती है, जहाँ सिचाई की सुविधा रहती है।
प्रमुख उत्पाद है
(i) धान, (ii) मकई, (iii) खीरा आदि।
लत्तर वाली सब्जियाँ जैसे कदु , नेनुआ आदि इस मौसम में भी होती हैं।
प्रश्न 4. चावल की उपज के लिए उपयुक्त भौगोलिक दशाओं
के नाम लिखें।
उत्तर: चावल की उपज के लिए उपयुक्त भौगोलिक दशाएँ निम्नांकित
हैं :
(i) 21°C से 24°C तक तापमान। पकने के समय 27°C तापमान अच्छा रहता है।
(ii) धान की अच्छी फसल के लिए 125 सेमी से 200 सेमी के बीच वार्षिक वर्षा की आवश्कयता होती है।
(iii) जलोढ़ मिट्टी अति आवश्यक है, बरना चिकनी दोमट मिट्टी
में भी धान उपज जाता है।
(iv) धान के बिचड़े हाथ से ही रोपे जाते हैं और कटनी भी हाथ से ही
होती है, अतः मानव श्रम की अधिकता अत्यन्त आवश्यक है।
प्रश्न 5. गेहूँ की उपज के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाओं
का उल्लेख कीजिए ।
उत्तर: गेहूँ की उपज के निम्नलिखित भौगोलिक दशाओं का होना
आवश्यक है:
(i) उपजाऊ ऊँचास भूमि, जिसमें जल धारण करने की क्षमता हो।
(ii) गेहूँ जाड़े में उपजाई जाने वाली फसल है, फिर भी 50 सेमी से 78 सेमी के बीच वर्षा आवश्यक है। वर्षा की कमी से सिंचाई
करनी पड़ती है।
(iii) यंत्रों से खेती की जाय और उचित खाद दी जाय तो उपज अच्छी होती
है।
प्रश्न 6. भारत में उपजाई जाने वाले प्रमुख मोटे
अनाजों के नाम लिखें ।
उत्तर: भारत में उपजाए जाने वाले प्रमुख मोटे अनाज हैं:
(i) ज्वार,
(ii) बाजरा,
(iii) रागी,
(iv) मकई। रागी को मडुआ भी कहते हैं।
प्रश्न 7. भारत में उपजाई जाने वाली दलहनी फसलों
के नाम लिखें।
उत्तर: भारत में निम्नलिखित दलहनी फसलें उपजाई जाती हैं
:
(i) अरहर (तूर), (ii) चना, (iii) उड़द, (iv) मूँग, (v) मसूर, (vi) मटर आदि ।
जो मांसाहारी नहीं है उन्हें दालें अवश्य खानी चाहिए, क्योंकि इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
प्रश्न 8. भारत में उपजाई जाने वाली तेलहनी फसलों
के नाम लिखें।
उत्तर: भारत में निम्नलिखित तेलहनी फसलें उपजाई जाती हैं
:
(i) सरसों, (ii) तोरी, (iii) अलसी (तीसी), (iv) तिल, (v) सोयाबीन, (vi) मूँगफली तथा (vii) सूरजमुखी। अरण्डी (रेंड़ी), कुसुम (बरें) तथा कोयना (महुआ की फली) से भी तेल निकलता है।)
The End
कृप्या इस लेख को अधिक - से - अधिक शेयर करदें ।